Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आज गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे नरेंद्र मोदी

0
249

जालंधर/गुरदासपुर. भारतीय जनता पार्टी बृहस्पतिवार से अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरदासपुर के पुडा ग्राउंड से भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। इसमें बादल परिवार भी शामिल रहेगा। चुनाव की घोषणा से पहलेपार्टी की ऐसी 100 रैलियां कराएगी। अभी गुरदासपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है, वहीं प्रदेश की 13 सीटों में से अकाली-भाजपा गठबंधन के खाते में 5 सांसद हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरदासपुर रैली के बाद जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में होने वाली 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। वे सुबह 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से जालंधर की लवली यूनिवर्सिटी में पहुंचेंगे। उसके बाद गुरदासपुर आएंगे, जबकि भाजपा नेताओं द्वारा उनके गुरदासपुर पहुंचने का समय साढ़े 10 बजे दिया जा रहा है।भाजपा नेताओं द्वारा 45 हजार से अधिक लोगों के खाने का इंतजाम किया जा रहा है।

विनोद खन्ना की पत्नी भी पहुंची गुरदासपुर: भाजपा नेता प्रधानमंत्री मोदी की रैली को धन्यवाद रैली बता रहे हैं, वहीं रैली से मात्र 2 दिन पहले गुरदासपुर पहुंचीं पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने कहा कि इस रैली से चुनावी बिगुल बजेगा। प्रधानमंत्री की इस रैली में जहां केंद्र सरकार के मंत्री प्रभात झा व कैप्टन अभिमन्यु पहुंच रहे हैं, वहीं उनके साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता भी आ रहे हैं।

10 किलोमीटर का एरिया सील:रैली के लिए 1.75 लाख स्क्वेयर फीट का पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में लोगों के बैठने के लिए 25 हजार कुर्सियां लगा दी गई हैं। रैली को लेकर पुलिस ने थ्रीलेयर सिक्युरिटी का बंदोबस्त किया है, जबकि शहर के 10 किलोमीटर तक के एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं, सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस व पंजाब आर्म्ड पुलिस के 3500 जवान तैनात हैं।

प्रदेश में अकाली-भाजपा का खिसका जनाधार :2017 में विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद तीसरे नंबर रहा था। अकाली दल का ग्रामीण इलाकों में खासा असर है, वहीं भाजपा की पकड़ कस्बाई और शहरी इलाकों में मानी जाती रही है। बावजूद इसके नरेंद्र मोदी की लहर के बीच अमृतसर सीट पर पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरुण जेटली को लोकसभा पहुंचने से रोक दिया। इसके बाद भाजपा को 2017 में भी कई बड़े झटके लगे। पंजाब में पार्टी का लोकप्रिय चेहरा रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, पार्टी छोड़ दी।

पंजाब की किस लोकसभा सीट से कौन है सांसद

  • अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला
  • आनंदपुर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के प्रेम सिंह चन्दूमाजरा
  • खडूर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह
  • गुरदासपुर से कांग्रेस के सुनील जाखड़
  • जालंधर से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी
  • पटियाला से आम आदमी पार्टी के डॉ. धर्मवीर गांधी
  • फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह खालसा
  • फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के प्रोफेसर साधू सिंह
  • फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के शेर सिंह घुबाया
  • बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल
  • लुधियाना से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू
  • संगरूर से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान
  • होशियारपुर से भारतीय जनता पार्टी के विजय सांपला

पंजाब में ये रहे थे 2014 में लोकसभा चुनाव के नतीजे

पार्टी जीतीं सीटें
भाजपा 2
कांग्रेस 3
शिरोमणि अकाली दल 4
आम आदमी पार्टी 4
कुल सीटें 13

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

PM Modi in Gurdaspur Rally to start the Lok Sabha Elections Campaign Punjab