Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मोती राम स्कूल के ईको क्लब की रैली को बबला ने झंडी दिखा कर रवाना किया

0
260

हरित दीवाली मनाने के लिए जागरूक किया
मोती राम स्कूल के ईको क्लब की रैली को बबला ने झंडी दिखा कर रवाना किया

चण्डीगढ़ : मोती राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 27 के ईको क्लब ऐसे जुड़े विद्यार्थियों ने ग्रीन दीवाली को लेकर आम जन को जागरूक करने हेतु एक रैली निकाली जिसे स्थानीय पार्षद हरप्रीत कौर बबला व स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बीजी ने झंडी दिखा कर रवाना किया। ईको क्लब की इंचार्ज सविता आर्या ने ये जानकारी देते हुए बताया कि हरप्रीत कौर बबला ने इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों को प्रदूषण फ़ैलाने वाले पटाखों से पर्यावरण को होने वाली हानियों से अवगत कराया व हरित दीपावली मनाने पर बल दिया। इस मौके पर ग्रीन दिवाली विषय पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग कम्पीटीशन भी आयोजित किये गए व विजेताओं को पारितोषिक भी वितरित किए गए।