मोहाली में भी वन्दे भारत को रुकने की अनुमति दी जाए : अभिनव शर्मा
चण्डीगढ़/मोहाली : भाजयुमो, चण्डीगढ़ के उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने ऊना-दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का तहेदिल से आभार जताया है व साथ ही रेल मंत्री को पत्र लिख कर मोहाली में भी इस गाडी को दो मिनट का स्टॉपेज देने की मांग की है ताकि मोहाली व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी इस द्रुत गति की ट्रेन का लाभ उठा सकें।



















