मुंबई. मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी शनिवार को मुंबई के जियो गार्डन में हुई। शाम करीब 5 बजे आकाश की बरात एंटीलिया से जियो गार्डन के लिए रवाना हुई थी। सूत्रों की मानें रात करीब 8.15 बजे तक प्री-वेडिंग फंक्शन चले और इसके बाद उनकी शादी की मुख्य सेरेमनी शुरू हुई। वरमाला के लिए मुकेश और नीता का हाथ थामे आकाश स्टेज पर पहुंचे। उनके पीछे ईशा और उनके पति आनंद पीरामल और सबसे पीछे अनंत और उनकी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी दिखाई दीं। मंडप में नीता ने ली बेटे-बहू की बलाएं…
– श्लोका लाल जोड़े में स्टेज तक पहुंचीं। रॉयल लुक में वे काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वरमाला के दौरान आकाश और श्लोका को ठिठोली करते भी देखा गया। आकाश और श्लोका की मंडप के अंदर की भी कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इनमें आकाश की बहन ईशा उन्हें और श्लोका को दुलार करती दिखाई दे रही हैं तो वहीं मॉम नीता अंबानी बेटे और बहू की बलाएं लेती नजर आ रही हैं। बता दें कि आकश और श्लोका की शादी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, आमिर खान, जूही चावला समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स परिवार के साथ शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगोड़ा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और पूर्व यूएन सेक्रेटरी बैन की मून समेत कई अन्य हाई प्रोफाइल लोग भी शादी में शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today