Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महिला निर्देशकों की फिल्में कमा रहीं ~100-100 करोड़, खुद का प्रोडक्शन हाउस भी

0
188

मुंबई (ओंकार कुलकर्णी).बॉलीवुड में जब भी 100 करोड़ कमाने की बात होती है अधिकांश पुरुष निर्देशकों के नाम ही सामने आते हैं। लेकिन अब ये ट्रेंड बदल रहा है। महिला निर्देशकों की फिल्म भी बड़ा बिजनेस कर रही है। जोया अख्तर, मेघना गुलजार आदि ऐसी महिलाएं हैं जिनके निर्देशन में बनी फिल्में सफल हो रही हैं। पहले महिला निर्देशकों में फरहा खान की फिल्में ही बड़ी हिट साबित होती थीं। उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने 295 करोड़ रुपए कमाए थे।

अब इंडस्ट्री में किसी सपोर्ट की आवश्यकता नहीं

फिल्म गली ब्वॉय लिखने वाली रीमा कागती कहती हैं कि माना जाता है इंडस्ट्री में महिलाओं को कम सपोर्ट मिलता है लेकिन यह परेशानी हॉलीवुड तक में है। इसका कारण है कि महिलाएं देर से काम करना शुरू करती हैं। तब तक मेल डॉमिनेंस माहौल बन चुका होता है। ट्रेड विश्लेषक अमोद मेहरा कहते हैं कि अब समय बदल रहा है। अब इंडस्ट्री में एक्ट्रेस या महिला निर्देशकों को किसी सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। आज वे प्रोड्यूसर्स पर भी निर्भर नहीं है। अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस के खुद के प्रोडक्शन हाउस हैं। दीपिका पादुकोण भी अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर रही हैं। इसकी पहली फिल्म मेघना गुलजार निर्देशित करेंगी।

टॉप सितारों का है साथ
ट्रेड विश्लेषक अमोद मेहरा कहते हैं कि आज सभी बड़े सितारे टॉप महिला निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं। जोया अख्तर गली ब्वॉय और दिल धड़कने दो फिल्म में 2 बार रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं। रितिक रोशन उनके साथ लक बाय चांस और जिंदगी न मिलेगी दोबारा में काम कर चुके हैं। फरहा खान अपनी फिल्मों में शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

  1. तीन बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में रिलीज फिल्म मणिकर्णिका में निर्देशन भी किया है। अब तक उनकी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 142 करोड़ रुपए कमाए हैं।

  2. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली ब्वॉय ने दुनियाभर में अब तक करीब 243 करोड़ रु. कमाए। इन्होंने 2015 में आई फिल्म दिल धड़कने दो का भी निर्देशन किया था। इसने भी 98 करोड़ रु. कमाए थे।

  3. पिछले वर्ष आई फिल्म राजी का निर्देशन गुलजार की बेटी मेघना गुलजार ने किया था। आलिया भट्‌ट अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 195 करोड़ रुपए की कमाई की। उन्होंने इससे पहले फिलहाल, तलवार जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया लेकिन इन्होंने ज्यादा कमाई नहीं की।

  4. गौरी शिंदे ने 2016 में डियर जिंदगी फिल्म बनाई थी। करीब 20 करोड़ रु. में बनी इस फिल्म ने 139 करोड़ रु. कमाए थे। इससे पहले उनके द्वारा निर्देशित फिल्म इंग्लिश विंग्लिश भी काफी सराही गई थी। इस वर्ष वे रेडिफ की “बॉलीवुड्स 5 बेस्ट डायरेक्टर्स ऑफ 2012” की सूची में भी थीं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      कंगना रनौत तीन बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं।