Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा मंडल प्रधान की बेटी की सादे ढंग से हुई शादी

0
187

  • वर और वधु पक्ष की ओर से 5-5 लोग हुए शामिल

दैनिक भास्कर

Apr 29, 2020, 07:14 AM IST

कपूरथला. कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सरकार की ओर से घोषित लॉकडाउन में कई लोगों की शादियां स्थगित हो गईं हैं। कुछ लोगों की शादी हुई भी तो उसमें चार-पांच लोग ही बराती थे। ऐसी ही एक अनोखी शादी रविवार  को मोहल्ला शेरगढ़ के रहने वाले और भाजपा के मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की बेटी ममता महाजन की जालंधर में रहने वाले विपुल पुरी के साथ हुई। शादी में लड़का पक्ष और वधु पक्ष की ओर से 5-5 लोग ही शामिल हुए। सादे ढंग से की गई शादी के लिए लड़का पक्ष ने प्रशासन से अनुमति ली थी।

भाजपा के मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की बेटी ममता महाजन की शादी 26 अप्रैल को तय हुई थी। लॉकडाउन के चलते शादी समारोह में ज्यादा लोग नहीं आ सकते थे। ऐसे में सादे ढंग से शादी करने पर वर-वधु पक्ष सहमत हो गए। रविवार को लड़के पक्ष के लोग मोहल्ला शेरगढ़ में आए, जहां हिंदू रीति-रिवाज से सादे ढंग में शादी की गई। शादी की सभी रस्में घर में ही निभाईं गईं।