Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बटाला में गैंगस्टर हैरी चट्‌ठा ने अपनी मां के खिलाफ खड़े प्रत्याशी के बेटे की टांग में मारी गोली, जख्मी

0
245

बटाला.बटाला में पंचायत चुनावों के दौरान दूसरी बार हिंसा हो गई। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे के करीब 12 किलोमीटर दूर अलीवाल में गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक घायल हो गया। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए घायल गुरजिंदर सिंह निवासी गांव चट्‌ठा ने बताया कि उसका परिवार 50 सालों से कांग्रेसी है और उसका पिता सुखवंत सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ रहा है।

गांव की सुखजिंदर कौर भी कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रही है। हरविंदर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुखजिंदर कौर कई दिनों से कह रही थी कि वह अपने सामने किसी को खड़ा नहीं होने देगी। सुखजिंदर कौर का बेटा हैरी चट्‌ठा, जो गैंगस्टर है, काफी दिनों से उनके पीछे लगा हुआ था।

बुधवार देर शाम उसका भाई गुरजिंदर सिंह किसी काम से अलीवाल गया था। वापसी में हैरी और उसके दो साथियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी टांग में लगी। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल में पहुंचे एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि घायल गुरजिंदर सिंह के खिलाफ भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन बुधवार को ममदोट में बनाए गए नामांकन केंद्र सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर गांव गट्टी मतड़ के सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने आए दोनों पक्षों के युवकों में टकराव हो गया। इसके बाद लगभग 30/40 युवकों ने 2 युवकों को बेसबॉल व लाठियों से बुरी तरह पीट दिया। दोनों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

shot of candidate son
shot of candidate son