Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्लाजा में लगेगी 60 बाई 30 फुट की एलईडी स्क्रीन, स्कीमों की जानकारी मिलेगी, मैच भी देख सकेंगे

0
166

  • सेक्टर-17 की रौनक लौटाने की कवायद, प्रशासन ने किया काम शुरू
  • साेशल डिपार्टमेंट में चलने वाली स्कीम की जानकारी भी इसपर चलती रहेगी

Dainik Bhaskar

Feb 10, 2020, 08:19 AM IST

चंडीगढ़ (राजबीर सिंह राणा). शहर की जान माने जाने वाले सेक्टर-17 प्लाजा की रौनक लौटाने के लिए प्रशासन ने पूरे जोर लगा रखे हैं। पहले वेंडर्स को यहां से हटाया और ब्यूटीफिकेशन पर काम हुआ। आगे भी इस कड़ी में कई प्लानिंग हो रखी हैं। अब प्रशासन का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सेक्टर-17 का नवीनीकरण करवाकर इसकी शक्लो-सूरत बदलने में लगा हुआ है। वहीं, स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से भी टूरिस्ट और रेजिडेंट्स काे आकर्षित करने के लिए ई-कार्ट चलाई जा चुकी हैं, ताकि सेक्टर 17 में रौनक रहे।

 
इसी कड़ी में अब स्मार्ट सिटी कंपनी नीलम थिएटर के पास 60 बाई 30 फुट की एलईडी स्क्रीन लगाने जा रही है। इसके लगने से शहरवासियाें काे एक स्पाॅट मिलेगा, जहां पर प्रशासन में हाेने वाले कामाें और स्कीमों की जानकारी मिल सकेगी। वहीं, क्रिकेट मैच और कल्चरल प्राेग्राम भी चलेंगे। इसका फैसला स्मार्ट सिटी की बाेर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में लिया जा चुका है।

एलईडी स्क्रीन में क्रिकेट मैच के अलावा अन्य मैच भी चलेंगे, जिसे शहरवासी बड़ी स्क्रीन पर इकट्‌ठे होकर देख पाएंगे। स्क्रीन पर प्रशासन के सभी डिपार्टमेंट की जानकारी भी लाेगाें काे मिल सकेगी। प्रशासन और एमसी संबंधी काेई भी नाेटिफिकेशन हाेगी ताे वह एलईडी स्क्रीन पर चलेगी। यानि डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट प्रशासन के हर डिपार्टमेंट में हाेने वाली प्रपाेजल की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर देगा। वहीं, साेशल डिपार्टमेंट में चलने वाली स्कीम की जानकारी भी इसपर चलती रहेगी। शहर वासियाें और बाहरी लाेगाें काे प्रशासन के किसी भी काम की जानकारी चाहिए ताे इस एलईडी स्क्रीन पर मिल सकेगी।

60 बाई 30 फुट की होगी स्क्रीन
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और निगम कमिश्नर केके यादव बोले: सेक्टर-17 में नीलम थिएटर के पास 60 बाई 30 फुट की एलईडी स्क्रीन लगेगी। इसपर प्रशासन और एमसी के डिपार्टमेंट में चलने वाले कामाें और स्कीमाें की जानकारी चलेगी, इसपर क्रिकेट मैच चलेंगे और एडवर्टाइजमेंट भी चलेगी।

अपने विज्ञापन भी दे सकेंगे 
शहर में हाेने वाली कल्चरल एक्टीविटी एलईडी स्क्रीन पर लाइव हाेगी। इसके अलावा स्क्रीन पर एडवर्टाइजमेंट भी चलेंगी। यहां काेई भी स्पेस बुक करवा सकेगा। इससे स्मार्ट सिटी कंपनी काे इनकम हाेगी। एमसी काे भी एडवर्टाइजमेंट की लाइसेंस फीस और टैक्स मिलेगा। एलईडी स्क्रीन पर दिन भर में 40 फीसदी प्रशासन की स्कीम और हाेने वाले कामाें की जानकारी चलेगी। वहीं, 60 फीसदी समय विज्ञापन चलेंगे।