Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पोषण अभियान में भाग लेने उपदेश अंडोत्रा चण्डीगढ़ पहुंची

0
303

पोषण अभियान में भाग लेने उपदेश अंडोत्रा चण्डीगढ़ पहुंची


चण्डीगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ प्रदेश द्वारा आयोजित पोषण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रभारी एवं जम्मू कश्मीर  भाजपा महिला मोर्चा महासचिव सुश्री उपदेश अंडोत्रा आज चण्डीगढ़ में पोषण अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने पधारीं। चण्डीगढ़ पहुंचने पर प्रदेश महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता, जिला प्रधान सोनम वर्मा व रिंकू सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेशअध्यक्ष सुनीता धवन ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा इंदिरा कॉलोनी, धनास कॉलोनी एवं सेक्टर 45 में बच्चों के एवं बड़ों के पोषण अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रुबी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुश्री उपदेश पोषण अभियान में तेजी लाने के लिए चंडीगढ़ में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची हैं। उपदेश अंडोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि स्वस्थ बालक बालिकाएं पर्याप्त पोषण से ही स्वस्थ रह सकते हैं और राष्ट्र को मजबूत कर सकते हैं। देश के उज्जवल भविष्य की मजबूत नीव रखने के लिए पोषण आहार अत्यावश्यक है।