Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने पंचकूला के कांग्रेस कोविड रिलीफ कंट्रोल रूम से निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की शुरुआत की

0
240

— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार जिला पंचकूला में चंद्रमोहन के नेतृत्व में प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे कांग्रेसी
— प्रियंका हुड्डा द्वारा मुहैया करवाए जा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर,चंद्रमोहन व कांग्रेस नेताओं ने जताया आभार
— पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन ने कहा,कोरोना से जंग जितने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

पंचकूला न्यूज(14 मई 2021)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री रह चुके चंद्रमोहन ने पंचकूला के कांग्रेस कोविड रिलीफ कंट्रोल रूम से निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की शुरुआत की है।हालांकि चंद्रमोहन निरन्तर कोविड के मद्देनजर मरीजों की मदद के लिए निजी रूप से राहत कार्य को प्रदेशभर में कॉर्डिनेट कर रहे है परन्तु विशेषकर जिला पंचकूला में उनकक टीम निरन्तर उनके मार्गदर्शन में राहत कार्य को तेजी देने का काम कर रही है।जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार जिला पंचकूला में चंद्रमोहन के नेतृत्व में प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता आगे आ रहे है।पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन ने कहा है कि कोरोना से जंग जितने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जा रही है।ऐसे में चाहे ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की बात हो या फिर अस्पताल में मरीजों को सुविधाए या फिर वेक्सिनेशन सम्बंधित कार्य हो हर जगह चंद्रमोहन की टीम अग्रसर दिखाई दे रही है।कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने निःशुल्क आक्सीजन सिलेंडर में अपना सहयोग देने के लिये प्रियंका हुड्डा का धन्यवाद किया है।

गौरलतब है कि कांग्रेस पार्टी ने कोविड-19 रिलीफ़ कमेटी कंट्रोल रुम बूथ न: 86 सेक्टर 6 पंचकूला में खोला है जिसका हेल्प लाईन न: 7526898098 है।पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री प्रियंका हुड्डा की देख रेख में यहाँ कोरोना सेवा केंद्र,वार रूम चलाया जा रहा है।यह निःशुल्क आक्सीजन सिलेंडर जरुरतमंद लोगो को फ़्री दिया जाएगा। साथ मै वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सुषमा खन्ना कंधे से कंधा मिलाकर प्रियंका हुड्डा के साथ कंट्रोल रुम हेल्प लाईन मैं कोरोना मरीज़ों कि सेवा के लिये तत्पर तेयार बेठे हैं

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाकर पूरे जिला पंचकूला में कोरोना से संक्रमित लोगों की मदद के लिये काम किया जा रहा है।सभी की अलग-अलग जिम्मेवारियां लगाई गईं हैं जिसमें कोरोना संक्रमित को आक्सीजन देने,खाना पहुँचाना दवाई देना व अगर किसी का इस में निधन हो जाता है तो शव को शमशानघाट तक ले जाकर संस्कार करवाना आदि काम किये जा रहे है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशी शर्मा,भावी मेयर उपीनदरं कोर आहलुवालीया
कांग्रेस कंट्रोल रुम की इंचार्ज प्रियंका हुड्डा,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुषमा खन्ना,मीडिया प्रवक्ता हेमन्त किंगर आदि शामिल थे।