Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पहले टेस्ट से छह दिन पहले पृथ्वी शॉ चोटिल, अभ्यास मैच में बाएं पैर की एड़ी मुड़ी

0
268

खेल डेस्क. सिडनी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग करते समय भारत के पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अभ्यास मैच के तीसरे दिन कैच लेने के प्रयास में पृथ्वी के बाएं पैर की एड़ी मुड़ गई। सपोर्ट स्टाफ की मदद से उन्हें मैदान से बाहर लाया गया। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में पहला टेस्ट खेलना है। ऐसे में मुकाबले से छह दिन पहले पृथ्वी का चोटिल होना भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

1 9 साल के पृथ्वी ने सीए-11 के ओपनर मैक्स ब्रायंट का कैच तो पकड़ लिया, लेकिन अपना संतुलन खो बैठे और बाउंड्री लाइन पर गिर गए। अंपायर ने इसे छह रन घोषित किया। इसके बाद मैदान पर मौजूद दोनों टीम के खिलाड़ी पृथ्वी के पास पहुंचे।

पृथ्वी

पृथ्वी के पैर का हुआ स्कैन
मेडिकल टीम और टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद पृथ्वी को मैदान छोड़ने को कहा। उनके चोटिल होने के बाद कप्तान विराट कोहली दौड़ कर मैदान पर गए और उनसे बात की। बीसीसीआई के अनुसार पृथ्वी को ईलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनके पैर का स्कैन किया गया। टीम मैनेजमेंट को रिपोर्ट का इंतजार है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का टेस्ट शेड्यूल

टेस्ट तारिख मैदान
पहला 6-10दिसंबर एडिलेड
दूसरा 14-18 दिसंबर पर्थ
तीसरा 26-30 दिसंबर मेलबर्न
चौथा 3-7 जनवरी सिडनी

टेस्ट के लिएटीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), जोस हेजलवुड और मिशेल मार्श (उपकप्तान), पैट कमिंस, एरॉन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन ल्योन, शॉन मार्श, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, क्रिस ट्रिमैन।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कैच लेने के दौरान पृथ्वी की मुड़ी एड़ी (लाल घेरे में)।
पृथ्वी को मैदान से बाहर ले जाते सपोर्ट स्टाफ।