Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पहले टेस्ट में जीत के लिए भारत को 2 विकेट की जरुरत, स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

0
269

Full Scorecard पर क्लिक करें।

आखिरी दिन इशांत ने दिलाई भारत को पहली सफलता
पांचवें दिन इशांत शर्मा ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने उन्होंने 57वें ओवर में ट्रेविस हेड को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। हेड ने 62 गेंद में 14 रन बनाए। उनके बाद जसप्रीत बुमराह ने 73वें ओवर की पहली गेंद पर शॉन मार्श को पवेलियन भेजा। मार्श ने 166 गेंद में 60 रन बनाए।टेस्ट करियर में पहली बार चौथी पारी में उन्होंने अर्धशतक लगाया। बुमराह ने टिम पेन को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।

एडिलेड में 116 साल में पहली बारऑस्ट्रेलिया नेचौथी पारी में 200 रन बनाए

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया चौथी पारी में हाइएस्ट 315 रन तक लक्ष्य ही हासिल कर पाया है। उसने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में चौथी पारी में छह विकेट पर 315 रन बनाकर मैच जीता था। इसके बाद उसने पहली बार 200 का आंकड़ा पार किया।

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया का चौथी पारी में प्रदर्शन

रन विकेट किसके खिलाफ साल
315 6 इंग्लैंड 1902
187 7 न्यूजीलैंड 2015
182 3 वेस्टइंडीज 2005
172 0 वेस्टइंडीज 1930
168 4 इंग्लैंड 2006

323 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर इशांत शर्मा ने एरॉन फिंच के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने अपनी अंगुली उठा दी। फिंच ने डीआरएस ले लिया। इसमें इशांत की यह गेंद नोबॉल निकली। हालांकि, फिंच इस जीवनदान का ज्यादा देर तक लाभ नहीं उठा पाए और 11 रन पर पवेलियन लौट गए। 60 रन के स्कोर पर टीम के शुरुआती तीन खिलाड़ी पवेलियन पहुंच चुके थे।

अश्विन ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिराया

पहला विकेट : पारी का 12वां ओवर अश्विन ने फेंका। आखिरी गेंद पर फिंच सामने थे। उन्होंने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन विकेट के पीछे ऋषभ ने उनका कैच पकड़ लिया। अंपायर ने आउट दे दिया, लेकिन फिंच को लगा कि शायद वे आउट नहीं हैं। उन्होंने इस बारे में कुछ क्षण हैरिस से बातचीत की और फिर पवेलियन की ओर बढ़ गए। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28 रन था।
दूसरा विकेट : ऑस्ट्रेलिया के स्कोर में 16 रन ही और जुड़े थे कि मोहम्मद शमी की गेंद को कट करने की कोशिश में मार्क्स हैरिस विकेट के पीछे ऋषभ के हाथों लपके गए। उन्होंने 26 रन बनाए।
तीसरा विकेट : फिंच के आउट होने पर मैदान में उस्मान ख्वाजा आठ रन पर थे। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की एक गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन स्वीपर कवर में रोहित शर्मा ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया। उस समय टीम का स्कोर 60 रन था।

चौथा विकेट : शुरुआती तीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने चौथे विकेट के लिए 24 रन जोड़ लिए थे। तभी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इशांत शर्मा की जगह शमी को गेंद थमाई। शमी ने पांचवीं गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को मिड-विकेट पर चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट करा दिया।

पांचवां विकेट: इशांत शर्मा ने पांचवें दिन भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 57वें ओवर में ट्रेविस हेड को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। हेड ने 62 गेंद में 14 रन बनाए।

छठा विकेट: जसप्रीत बुमराह ने 73वें ओवर की पहली गेंद पर शॉन मार्श को पवेलियन भेजा। मार्श ने 166 गेंद में 60 रन बनाए।टेस्ट करियर में पहली बार चौथी पारी में उन्होंने अर्धशतक लगाया।

सातवां विकेट: बुमराह ने लंच के बाद 85वें ओवर में कप्तान टिम पेन को आउट कर दिया। पेन ने 41 रन बनाए। उन्होंने सातवें विकेट के लिए पैट कमिंस के साथ 31 रन की साझेदारी की।

आठवां विकेट: मोहम्मद शमी ने 101वें ओवर में मिशेल स्टार्क को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। स्टार्क ने 28 रन बनाए। उन्होंने कमिंस के साथ 41 रन की साझेदारी की।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

शॉन मार्श के आउट होने के बाद खुशी मनाते कोहली।
इशांत शर्मा ने पांचवें दिन भारत को पहली सफलता दिलाई।
पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले मैदान पर भारतीय खिलाड़ी।
मार्क्स हैरिस का विकेट लेने पर मोहम्मद शमी को बधाई देते साथी खिलाड़ी।
मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली।
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की।
गेंद को सीमा रेखा के पार भेजते चेतेश्वर पुजारा।