Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गाना बज रहा था ‘शोला जो भड़के…’ और बड़ी मस्ती में डांस कर रहे थे 73 साल के ‘शोले’ के राइटर जावेद अख्तर : Video

0
233

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स उदयपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। संगीत सेरेमनी से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें 73 साल के फिल्म शोले के राइटर जावेद अख्तर डांस करते नजर आ रहे हैं। शायद ये पहला मौका जब जावेद साहब किसी फंक्शन में इतनी मस्ती में डांस करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी शबाना आजमी भी फुल मूड में डांस करती दिख रही हैं। दोनों 1951 में आई फिल्म 'अलबेला' के गाने 'शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के.. ' पर डांस करते दिख रहे हैं। जावेद कर रहे भगवान दादा की नकल…

– सामने आए वीडियो में जावेद अख्तर एक्टर भगवान दादा के डांस स्टेप की नकल करते दिख रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'अलबेला' का गाना 'शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के.. ' एक्टर भगवान दादा पर ही फिल्माया गया था।

– आपको बता दें कि जावेद और शबाना की शादी को 34 साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 9 दिसंबर, 1984 को शादी की थी। जावेद की ये दूसरी और शबाना की पहली शादी थी। जावेद ने पहली शादी 1972 में हनी ईरानी से की थी। दोनों के दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं।

12 दिसंबर को 7 फेरे लेंगे ईशा-आनंद
ईशा और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। बात दें कि ईशा और आनंद एक साथ पढ़े हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। महाबलेश्वर में इसी साल पीरामल ने ईशा को प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। दोनों की सगाई सितंबर में इटली के लेक कोमो में हुई थी।

गेस्ट्स के लिए गेम्स
रविवार को अंबानी और पीरामल फैमिली द्वारा एक कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें गेस्ट्स ने खेले। साथ ही एक फैशन वॉक भी आयोजित किया गया। गई है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा होस्ट किया। इन फंक्शन्स के बाद सभी के लिए ग्रैंड पार्टी हुई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, Javed Aakhtar Shabana Azmi Dance At Isha Ambani Sangeet Ceremony