Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

धर्मेंद्र की छोटी बेटी के साथ था अफेयर रणवीर सिंह का अफेयर, दोनों का रिलेशनशिप अच्छा ही जा रहा था कि सीन में आ गया एक बॉलीवुड एक्टर

0
346

मुंबई. रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को दीपिका पादुकोण से शादी करने जा रहे हैं। कपल की शादी इटली में होगी। बात अगर रणवीर की पर्सनल लाइफ की करें तो कम ही लोग जानते हैं कि वे कभी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल को डेट कर चुके हैं। रणवीर तब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े भी नहीं थे। कॉलेज के दिनों में रणवीर ने अहाना को डेट करना शुरू कर दिया था। रणवीर अहाना के लिए पागल और वो किसी और के लिए

– रणवीर सिंह और अहाना देओल का रिलेशनशिप अच्छा जा ही रहा था कि कहा जाता है अहाना ने उन्हें डिच कर दिया।
– जी हां, अहाना ने उस दौरान रणवीर को बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर यानी कि विद्या बालन के देवर के प्यार में पड़कर छोड़ दिया था।
– रणवीर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था, "जूनियर कॉलेज में वो हर लड़के की फैंटेसी थी। जिस लड़की (अहाना) के लिए कॉलेज में 4-5 साल तक मैं पागल था अब वो शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है।"
– "वो लड़की आदित्य रॉय कपूर के पीछे पागल थी। फाइनली एक दिन हमारा ब्रेकअप हो गया और मुझे पता चला कि वो आदित्य के साथ रिलेशनशिप में चली गई है।"
– बता दें, ब्रेकअप के बाद रणवीर पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। वहीं, अहाना की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन वैभव वोहरा से 2014 से हो गई। दोनों का एक बेटा डैरियन वोहरा है।

अनुष्का शर्मा से भी रहा अफेयर
– रणवीर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर की।
– फिल्म के बाद ही दोनों के अफेयर के किस्से मीडिया की सुर्खियां बनने लगे। हालांकि, लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया।
– अफेयर के दौरान दोनों ने 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011) में काम किया और ब्रेकअप के बाद ये कपल 'दिल धड़कने दो' (2015) में भी साथ दिख था।

परिणीति और सोनाक्षी से भी जुड़ा नाम
– 2013 में आई फिल्म 'लुटेरे' की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी उनके अफेयर के किस्से सुनने को मिले थे।
– लंबे समय तक दोनों के अफेयर के बातें मीडिया में आई, लेकिन रणवीर ने इस बात का खंडन किया और कहा कि सोनाक्षी उनकी अच्छी फ्रेंड है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। दोनों ने सिर्फ इसी फिल्म में साथ काम।
– वहीं बाद में रणवीर का नाम प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा से भी जुड़ा। दोनों ने पहली बार 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल'(2011) में काम किया था लेकिन 2013 में 'किल दिल' फिल्म के दौरान इनके अफेयर की खबरें आईं।
– प्रमोशन इवेंट में परिणीति और रणवीर एक-दूसरे की टांग खींचते भी दिखते थे। हालांकि ये रिलेशनशिप भी ज्यादा टाइम तक नहीं चला।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Ranveer Singh Love Affairs Before Deepika Padukone