Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

देश का सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 लॉन्च, इंटरनेट की रफ्तार बढ़ेगी

0
348

बेंगलुरु. भारत का सबसे भारी उपग्रह (5854 किलोग्राम) जीसैट-11 बुधवार तड़केफ्रेंच गुयानासेसफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यूरोप की लॉन्चिंग एजेंसी एयरियानेस्पेस के रॉकेट एरियाने-5 से भारतीय समयानुसारदेर रात 2 बजकर 7 मिनट पर यह प्रक्षेपण किया गया। इस उपग्रह से इंटरनेट की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह 16 गीगाबाइट प्रति सेकंड की रफ्तार से डेटा भेज सकता है। इसे भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने तैयार किया है।

  1. 30 मिनट की उड़ान के बाद रॉकेट से अलग होकर यह उपग्रह भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा में पहुंचा। इसे कुछ दिन में धरती से 36 हजार किलोमीटर ऊपर स्थित भू-स्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह देश में ग्राम पंचायत स्तर तक पर भारतनेट प्रोजेक्ट के तहत ब्रॉडबैंड सर्विस उपलब्ध कराएगा।

  2. इस सैटेलाइट में4-4 मीटर की लंबाई वाले दो सोलर पैनल लगे हैं जो इसके लिए जरूरी 15 किलोवॉट ऊर्जा का उत्पादन करेंगे। यह 15 साल से ज्यादा वक्त तक सेवाएं देने के हिसाब से तैयार किया गया है।

  3. जीसैट-11 कोपहले 25 मई को प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन इसरो ने इसे आगे बढ़ा दिया।दरअसल, इसरो का उपग्रह जीसैट-6ए लांच के बाद अंतरिक्ष में खो गया था। जीसैट- 6ए जैसे कुछ पुर्जे जीसैट-11 में भी लगे हैं। ऐसे में इसरो उसको दोबारा टेस्ट करना चाहता था।

  4. देश में इंटरनेट क्रांति के लिए चार उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना है। इनमें जीसैट-11 तीसरा है। इससे पहले जीसैट-19 और जीसैट-29 पहले ही प्रक्षेपित किए जा चुके हैं। चौथा सैटेलाइट जीसैट-20 अगले साल प्रक्षेपित किया जाएगा। चारों सैटलाइट लॉन्च होने के बाद देश में 100 गीगाबाइट से डेटा ट्रांसफर होने की उम्मीद है।

  5. इसरो ने गुरुवार को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी43 रॉकेट के जरिए स्वदेशी हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट (हाइसइस) सैटेलाइट लॉन्च किया था। इसरो के मुताबिक, यह देश का सबसे ताकतवर इमेजिंग सैटेलाइट है। इससे धरती की हाई रिज्योल्यूशन तस्वीरें ली जा सकेंगी। इस प्रक्षेपण में हाइसइस के अलावा 30 और सैटेलाइट लॉन्च किए गए थे। इनमें 23 अमेरिका के और आठ अन्य देशों के थे।

  6. एरियन-5 रॉकेट से जीसैट-11 के अलावा दक्षिण कोरिया का सैटेलाइट जियो-कॉम्पसैट-2ए भी प्रक्षेपित किया गया। इसका वजन 3507.20 किलोग्राम है। 1981 से अब तक एरियाने भारत के 22 सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      India heaviest satellite GSAT-11 launched successfully