Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दुल्हन बनने जा रहीं प्रियंका सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से हैं एक, बहुत ज्यादा जिम करना पसंद नहीं, ब्रेकफास्ट में खाती हैं 2 अंडे, हफ्ते में एक दिन मनमर्जी का भी खाती हैं, वर्कआउट और डाइट Plan

0
388

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा 2-3 दिसंबर को अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। देसी गर्ल की गिनती बॉलीवुड में फिट एक्ट्रेसेस में की जाती है। प्रियंका बहुत ज्यादा जिम करना पसंद नहीं करतीं हैं। वे घर का बना खाना, खाना पसंद करती हैं। इससे वे फिट रहती हैं और उनका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। वे सुबह से लेकर शाम तक कई रूल्स फॉलो करती हैं। हम आपको बता रहे हैं प्रियंका का डेली रुटीन और फिटनेस सीक्रेट...

– प्रियंका खुद को फिट रखने के लिए जिम में वेट ट्रेनिंग, मिक्स कार्डियो और योगा करती हैं। जिम में ट्रेडमिल पर 15 मिनट रनिंग करती हैं। इसके अलावा पुशअप्स लेती हैं।

– 20 से 25 बार बेंच जम्प और 20 से 25 बार रिवर्स क्रंचेस लेती हैं। 20 से 25 बाइसेप एक्सरसाइज करती हैं। यदि वे जिम नहीं जा पाती तो रनिंग और स्किपिंग करना पसंद करती हैं।

– तनाव से दूर रहने और फ्लेक्सिबिलिटी के लिए योगा करना पसंद करती हैं। वे आसन, प्रणायाम और मेडिटेशन रेग्युलर करती हैं।

ग्लोइंग स्कीन का राज
ग्लोइंग स्कीन के लिए प्रियंका दिनभर में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीती है। लिक्विड डाइट जैसे जूस, नारियल पानी पर्याप्त मात्रा में लेती हैं। फ्राइड और ऑइली खाने से दूर रहती हैं। वे हफ्ते में एक दिन अपनी मनमर्जी का खाना जरूर खाती है।

प्रियंका का डाइट चार्ट
– पीसी दिन की शुरुआत 2 अंडे, ओटमील और स्किम्ड मिल्क से करती हैं।
– लंच में 2 रोटी, दाल, सलाद और फ्रूट्स खाती हैं।
– शाम को वे सैंडविच और स्प्राउट सलाद लेती है।
– डिनर में सूप, ग्रिल्ड चिकन या फिश और हरी सब्जियां खाती है।
– हर दो से तीन घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं, इससे मेटाबॉलिज्म मेंटेन रहता है और एनर्जी लेवल बना रहता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा डाइट प्लान, पीसी वर्कआउट, निक जोनास, Priyanka Chopra Diet Workout Secret Formula For Flat Abs