Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ढाका के केमिकल वेयरहाउस में आग, 69 की मौत; सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

0
234

ढाका. बांग्लादेश की राजधानी ढाका के चौक बाजार स्थित एक अपार्टमेंटमें आग लगने से 69 लोगों की मौत हो गई। सभी शव बरामद किए जा चुके हैं। पुराने ढाका केएक केमिकल वेयरहाउस में बुधवार रात आग लग गई थी।

वेयरहाउस भी अपार्टमेंट में स्थित था। लपटें जल्द ही नजदीकी घरोंमें फैल गई। हादसे में घायल होने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।इससे पहले 2010 में भी ढाका में भीषण आग लगी थी।उस हादसे में 120 लोगों की मौत हुई थी।

सिलेंडर में लगी आग कंटेनर तक पहुंची
दमकल अधिकारी अली अहमद के मुताबिक, आग शायद एक गैस सिलेंडर के फटने से लगी है।सिलेंडर में लगी आग केमिकल के कंटेनर तक पहुंची, जहां उसने भीषण रूप ले लिया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

राहत-बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मी।
हादसे में घायलों को नजदीकी नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद पीड़ितों के परिजन।