Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जिन 4 राज्यों में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध, वहां सबसे ज्यादा सर्च हुआ नारी शक्ति

0
383

नई दिल्ली.ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘नारी शक्ति’ शब्द को 2018 का हिंदी शब्द चुनकर नई पहचान दी है। 27 जनवरी को यह शब्द विधिवत रूप से डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया। यह पहचान दिलाने में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश ने सबसे ज्यादा योगदान दिया।

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक इन राज्यों में नारी शक्ति शब्द गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। लेकिन इन राज्यों में ही महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। दरअसल, ‘नारी शक्ति’ शब्द को चुने जाने के पीछे दिलचस्प कहानी है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की डिजिटल मार्केटिंग हेड स्वाति नंदा बताती हैं कि कई शब्द नारी शक्ति की तुलना में गूगल पर ज्यादा सर्च किए गए।लेकिन सबरीमाला, ट्रिपल तलाक जैसी घटनाओं की वजह से जूरी सदस्यों ने इसे 2018 का हिंदी शब्द चुना। पैनल में शामिल सदस्य नमिता गोखले ने कहा कि हमारा मकसद था, कि हम जो भी शब्द चुनें, उसका समाज पर गहरा प्रभाव हो। देशभर में महिला सशक्तिकरण को लेकर हो रहे आंदोलन के बीच इस शब्द को मजबूती देने के लिए ब्रिटेन और देश के सभी पैनलिस्ट नारी शक्ति पर एकमत हो गए। आखिरकार नारी शक्ति ने यह लड़ाई जीत ली।

डिक्शनरी में शामिल होने के लिए 1050 शब्दों की एंट्री हुई थी, जिसमें से 50 शब्द छांटकर पैनल के सामने रखे गए। इसमें गठबंधन, आयुष्मान, गोत्र, प्रदूषण, पर्यावरण जैसे शब्दों ने नारी शक्ति को कड़ी टक्कर दी थी। पैनल में ऑक्सफोर्ड (भारत) के रणधीर ठाकुर, कृतिका अग्रवाल, नमिता गोखले और सौरभ द्विवेदी शामिल थे।

नारी शक्ति पर कविता सबसे ज्यादा सर्च की गई :

इंटरनेट पर नारी शक्ति पर कविता सबसे ज्यादा सर्च की गई। इसके अलावा सरकार द्वारा शुरू किया गया नारी शक्ति पुरस्कार सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों में दूसरे नंबर पर रहा। नारी शक्ति पर निबंध तीसरे स्थान पर रहा। निराशाजनक बात यह है कि वुमंस डे करीब आते ही नारी शक्ति शब्द सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।

महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराध और गूगल सर्च :

राज्य दर्ज अपराध नारी शक्ति सर्च
यूपी 49,262 52%
राजस्थान 27,422 51%
महाराष्ट्र 31,388 26%

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

These State searched nari shakti word most