Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कुमकुम भाग्य में नयना सिंह की होगी एंट्री, निभाएंगी प्रज्ञा-अभि की बेटी रिया का किरदार

0
1882

टीवी डेस्क. कुमकुम भाग्य शो में 20 साल का लीप और जुड़वा बेटी की एंट्री हाेगी। अब इस शो से जुड़ीताजा खबर यह है कि जुड़वा बहनों में एक बहन का किरदार नयना सिंह निभाएंगी और उन्हें साइन कर लिया गया है। यह प्रोजेक्ट मिलने से नयना काफी उत्साहित हैं। बकौल नयना- मैंने सेल्फ ऑडिशन भेजा था, जिसके सिलेक्ट होने के बाद लुक टेस्ट देने सेट पर जाना पड़ा।नयना सिंह इसके पहले एमटीवी के शो ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपर स्टार्स’ जैसे शोज कर चुकी हैं।

  1. नयना ने बताया – लुक टेस्ट में कई घंटे इंतजार के बाद उन्हें सिलेक्ट कर लिया गया। यह प्रोजेक्ट मिलने से उनसे ज्यादा उनकी मम्मी खुश हैं। नयना की मां ने कहा- मेरा सपना पूरा हो गया, यह मेरी आखिरी ख्वाहिश थी। दरअसल, यहां सीरियल मिलना आसान होता है, पर बालाजी का इतना हिट सीरियल मिलना आसान नहीं होता।

  2. नयना इस शो की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगी। शूटिंग और अपने किरदार के बारे में बताती हैं- ‘अभी डेट्स आई नहीं हैं। शायद इस हफ्ते से शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस शो में जुड़वा बहनों की स्टोरी थोड़ी अलग है। हम दोनों का पॉजिटिव कैरेक्टर होगा, पर हमारे रहन-सहन में फर्क है।

  3. नयना के अनुसार शो में उनकी बहन प्राची, मां प्रज्ञा के साथ पली-बढ़ी है, तो उसका अलग रहन-सहन होगा। जबकि उनका कैरेक्टर रिया रॉक स्टार पापा के साथ पली-बढ़ी है, इसलिए वह मॉडर्न लड़की है। उसकी अपब्रिंगिंग सेलिब्रिटी के बीच होती है। उसे मीडिया फॉलो करती है। उसके बात करने, कपड़े पहनने और लाइफ स्टाइल का तरीका बड़ा हाई-फाई है। शो में नयना20 साल की लड़की का रोल प्ले करेंगी।

  4. पुराने कैरेक्टर की अपेक्षा नए कैरेक्टर को ज्यादा तवज्जो मिलने लगती है। क्या आगे चलकर ऐसा होने पर चर्चित स्टार्स के साथ उनकी टकराहट नहीं होगी? इस पर नयना बताती हैं- ‘मुझे लगता है कि ऐसा कुछ प्रॉब्लम नहीं होगा। हम नए किरदार में आ रहे हैं। शो को इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने वालों की जगह कोई नहीं ले सकता।

  5. नयना ने कहा- हमें तो उनकी वजह से ज्यादा अटेंशन मिलने वाली है। हम उनके बच्चों का रोल निभाएंगे, कोई मां-बाप थोड़े न अपने बच्चों की पॉपुलैरिटी से जलता है। हम एक्टर्स घर से ज्यादा सेट पर समय बिताते हैं। एक फैमिली जैसा माहौल बन जाता है। ऐसे में हमारे बीच कभी जलन की भावना आ ही नहीं सकती है। अगर आप अच्छे हो, तब दूसरा इंसान आपके साथ बुरा नहीं कर सकता।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Naina Singh will play twins daughter of Pragya and Abhi in Kumkum Bhagya
      Naina Singh will play twins daughter of Pragya and Abhi in Kumkum Bhagya