Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ऑस्ट्रेलिया का घोड़ा विंक्स लगातार 30वीं रेस जीता, छह साल में 118 करोड़ रुपए जीते

0
411

खेल डेस्क. यह फोटो अपोलो स्टेक्स हॉर्स रेस की है। ऑस्ट्रेलिया के घोड़े विंक्स ने यह रेस जीती। विंक्स और उसके जॉकी ह्यू बॉमेन ने ऑस्ट्रेलिया के रेंडविक रेसकोर्स पर 1.4 किमी की यह रेस 1 मिनट 20.88 सेकंड में पूरी की। विंक्स की यह लगातार 30वीं जीत है। उसने करियर में 33वीं रेस जीती। वह सबसे ज्यादा रेस जीतने वाला ऑस्ट्रेलियन घोड़ा है। वैसे, सबसे ज्यादा रेस जीतने का रिकॉर्ड प्यूर्टो रिको के केमारेरो घोड़े के नाम है। उसने 56 रेस जीती हैं।

आखिरी 200 मीटर में विंक्स ने जीत दर्ज की
टर्फ पर होने वाली रेस में विंक्स 1200 मीटर तक पीछे था। आखिरी 200 मीटर में उसने स्पीड पकड़ी और चैंपियन बना। उसने यह रेस रिकॉर्ड तीसरी बार जीती। इस जीत से उसने 1.7 करोड़ रुपए की प्राइज मनी अपने नाम की। विंक्स पिछले साल अक्टूबर के बाद पहली बार किसी रेस में हिस्सा ले रहा था। उसने तब चौथी बार कॉक्स प्लेट रेस जीती थी।

विंक्स हॉर्स ऑफ द ईयर बन चुका है
विंक्स को पिछले साल हॉर्स ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। यह सीजन उसके करियर का आखिरी सीजन होगा। सात साल के विंक्स ने 2014 से रेस में दौड़ना शुरू किया था। वह अपने 6 साल के करियर में 118 करोड़ रुपए की प्राइज मनी जीत चुका है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

विंक्स घोड़ा।