“एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते जनता की पीड़ा को सरकार के सामने रखना कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है और कांग्रेस पार्टी ऐसा करती रहेगी। जहां भी अवश्यकता होगी, कांग्रेस पार्टी प्रदेशवासियों की आवाज को पूरी मजबूती से उठाएगी।
विपक्ष संवाद करने की पहल कर रहा है तो मुख्यमंत्री जी उसे उसका पूर्वाग्रह बता रहे हैं। आज पूरा हरियाणा प्रदेश सरकार की विफलता के कारण कोरोना महामारी से कराह रहा है। यदि मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक के लिए एजेंडा सेट कर रखा है तो हां कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा वासियों के हितों के लिए एजेंडा सेट कर रखा है और जहां भी अवश्यकता होगी, कांग्रेस पार्टी अपने प्रदेशवासियों की आवाज पूरी मजबूती से उठाएगी।“
कुमारी सैलजा
अध्यक्ष
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति



















