
मुझे जो सबसे बेस्ट ऐसे लगते हैं, वह ऋषि कपूर हैं। वह स्पष्ट बोलते थे इसलिए हम दोनों का नेचर एक जैसा था। उनमें बहुत प्यार और स्नेह था। उनके साथ जहरीला इंसान की शूटिंग कर रही थी, तब मुझे पहली लड़की होने वाली थी उस समय उन्होंने बहुत केयर किया। जब हिल पर चढ़ना होता था, तब बोलते थे कि पहले मैं चढ़कर आता हूं, फिर बताता हूं कि तुम चढ़ सकोगी कि नहीं। पहाड़ी पर चढ़कर आए तो डायरेक्टर प्रोड्यूसर को बोले कि यह इतना ऊपर नहीं चढ़ पाएगी। इनके लिए एक पालकी बनवाइए, उसे पर जाएंगी। मेरे लिए पालकी बनाई गई। फिर बोले- पहले मैं इस पालकी पर चढ़कर जाता हूं और देखता हूं कि यह कही टूटेगी तो नहीं। फिर तो पालकी पर चढ़कर पहले खुद पहाड़ी गए और वहां से रुमाल हिलाकर बोले कि अभी पालकी में बैठकर आ जाओ।




















