Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आज दोपहर बाद खुल जाएगा मौसम, 5 और 6 फरवरी को हो सकती है बारिश

0
387

चंडीगढ़.जम्मू-कश्मीर, हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच चंडीगढ़ में पिछले तीन दिन से शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा।

5-6 फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। बारिश होने के आसार हैं। इस वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिन ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है।

बारिश हुई तो और गिरेगा पारा :
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के साथ लगते अफगानिस्तान में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की मौजूदगी की वजह से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के मौसम में बदलाव आया है और बारिश की संभावना बनी है। पांच फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। अगर बारिश हुई तो न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री और लुढ़क सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Chance of cloudy weather in Chandigarh