Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आजदिनांक 28 सितंबर 2022 को पंजाब विश्वविद्यालय के हिन्दी-विभाग में हिन्दी दिवस पखवाड़ा कार्यकम संपन्न हुआ |

0
402

Chandigarh September 28, 2022

आजदिनांक 28 सितंबर 2022 को पंजाब विश्वविद्यालय के हिन्दी-विभाग में हिन्दी दिवस पखवाड़ा कार्यकम संपन्न हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांध्यकालीन विभाग की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर नीरज जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं | कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफ़ेसर अशोक कुमार ने की | विभाग द्वारा 14 सितंबर 2022 से 28 सितंबर 2022 तक ‘राजभाषा हिन्दी का पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम संपन्न हुए :

14 सितंबर कोप्रथम सत्र ‘हिन्दी में रोजगार के अवसर और प्रयोजनमूलक हिन्दी’ विषय पर केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय नई दिल्ली के सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉक्टर भगवती प्रसाद निदारिया का महत्त्वपूर्ण व्याख्यान हुआ | दूसरे एवं तीसरे सत्र में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिनके अंतर्गत डॉक्टर भगवती प्रसाद निदारिया ने अनेक प्रश्नों के उत्तर दिए |

21 सितंबर2022 को ‘हिन्दी भाषा का महत्त्व एवं सीमाएँ’शीर्षकपर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत 20 शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया |

28 सितंबर 2022 को पखवाड़ा केसमापन पर हिन्दी साहित्य के महत्त्व एवं सीमाएँ’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें 10 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया |