हेल्थ टॉक: चेतनिया हॉस्पिटल
एनए कल्चरल सोसाइटी ने सेक्टर 43 बी में करवाई हेल्थ टॉक। प्री और पोस्ट मीनोपॉज में देखभाल पर मदरहुड चेतनिया हॉस्पिटल सेक्टर 44 की डॉक्टर हीना चावला ने सभी महिलाओं को जानकारी दी। इस टॉक में लगभग पच्चीस महिलाओं ने हिस्सा लिया महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए डॉक्टर हीना ने बताया कि सही खान-पान और नियमित व्यायाम से कैसे उम्र के इस कठिन पड़ाव को आसानी से पार किया जा सकता है। एनए कल्चरल सोसाइटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिड्डा ने डॉक्टर को धन्यवाद दिया और महिलाओं को भविष्य में भी ऐसी हेल्थ टॉक करवाने का आश्वासन दिया।



















