Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अपनी इस होने वाली ननद से दीपिका की बिल्कुल नहीं बनती, सालों से चली आ रही दोनों के बीच फाइट

0
313

मुंबई. दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी करने जा रही हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि 14 और 15 नवंबर को उनकी शादी होगी। इस शादी के बाद दीपिका का कई बॉलीवुड स्टार्स से रिश्ता जुड़ जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होने वाली एक ननद से उनकी बिल्कुल भी नहीं बनती। दोनों के बीच का यह टकराव आज का नही, बल्कि 11 साल पुराना है। आखिर कौन कौन है दीपिका की ये ननद…

सोनम रिश्ते में रणवीर सिंह की कजिन बहन लगती हैं। दरअसल, सोनम की मां सुनीता कपूर और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी कजिन हैं। हालांकि, सोनम और दीपिका के बीच रिश्ता कभी सामान्य नहीं रहा। दोनों के बीच टकराव की शुरुआत 2007 में हुई थी। दोनों का बॉलीवुड डेब्यू एक ही साल में एक ही दिन में हुआ था। सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में एंट्री ली तो वहीं दीपिका पादुकोण पहली बार फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में नजर आईं। दोनों फिल्में 9 नवंबर 2007 को रिलीज हुई थीं। फिल्म का यह क्लेश दोनों के बीच मनमुटाव का कारण बना।

दीपिका से पहले सोनम को डेट कर रहे थे रणबीर कपूर!

– 'सांवरिया' के वक्त रणबीर कपूर और सोनम कपूर के अफेयर की चर्चा भी शुरू हुई थी। लेकिन जल्दी ही रणबीर और दीपिका के अफेयर की ख़बरें आने लगीं। इस वजह से दीपिका और सोनम के बीच कड़वाहट आई। लेकिन 2009 में कैटरीना कैफ के लिए रणबीर ने दीपिका को धोखा दिया। इसके बाद रणबीर की दो एक्स-गर्लफ्रेंड्स सोनम और दीपिका की दोस्ती हो गई।

ज्यादा दिन नहीं चली दोस्ती

– दोनों की दोस्ती में दरार उस वक्त आ गई, जब सोनम को यह महसूस हुआ कि दीपिका पीआर एजेंसी के जरिए उनके खिलाफ स्टोरी बनवा रही हैं। उस वक्त दोनों की पीआर एजेंसी एक ही थी। कई रिपोर्ट्स में यह छपा था कि सोनम को वही फिल्में और एंडोर्समेंट मिल रहे हैं, जो दीपिका ने रिजेक्ट किए हैं। इसके बाद सोनम ने उस पीआर एजेंसी को छोड़ दिया था, जो दीपिका का काम भी देख रही थी।

…और करन जौहर के शो में सोनम ने खूब साधा दीपिका पर निशाना

– 2010 में दीपिका और सोनम 'कॉफी विद करन' में साथ पहुंची थीं। लेकिन यहां भी उनके बीच टकराव देखने को मिला था। जब करन जौहर ने सोनम से पूछा कि वह कौन गुड गर्ल है. जो बुरी बन चुकी है?" जवाब में सोनम ने दीपिका का नाम लिया था। इतना ही नहीं, जब करन ने पूछा कि वे दीपिका को क्या सलाह देना चाहेंगी तो सोनम ने तंज कसते हुए कहा था- "अपनी स्टाइल खुद बनाओ। कैटरीना (जो उस वक्त रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं) की अपनी स्टाइल है, वह खुद को किसी और के सांचे में फिट करने की कोशिश नहीं करती। इसलिए मैं उसका सम्मान करती हूं।"

सोनम ने डिलीट कर दिया था दीपिका के पैडमैन चैलेंज का वीडियो

– फरवरी 2018 में जब अक्षय कुमार और सोनम कपूर की फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के लिए 'पैडमैन चैलेंज' कैंपेन चल रहा था, तब दीपिका पादुकोण ने भी इसे एक्सेप्ट किया था। लेकिन कहा जाता है कि सोनम ने इंस्टाग्राम से उनका वीडियो डिलीट कर दिया था। मई में जब सोनम ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की तो दीपिका वहां नहीं पहुंची थीं। तब भी कयास लगाए गए थे कि वे अपनी एक दशक पुरानी कैटफाइट की वजह से गायब रही थीं। हालांकि, उस वक्त दीपिका कांस में थीं। बाद में उन्होंने शादी में न पहुंच पाने के लिए सोनम के पिता अनिल कपूर से माफी भी मांगी थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Deepika Padukone Have A Big Fight With This Sister Of Ranveer Singh