Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महान पंजाबी साहित्यकारों एवं संगीत विभूतियों को समर्पित संगीतमय श्रद्धांजलि

0
9

 


महान पंजाबी साहित्यकारों एवं संगीत विभूतियों को समर्पित संगीतमय श्रद्धांजलि


चंडीगढ़: सूर्य्या डॉ. डी. एस. ग्रुप की 90वीं जयंती के अवसर पर “म्यूजिकल ट्रिब्यूट” नामक एक भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन आज रविवार, 26 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे टैगोर थिएटर, सेक्टर-18, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम सृजन – एन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी (रजि.), चंडीगढ़, प्रशासन के संस्कृति विभाग एवं चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के महान कवि और संगीत जगत की अमर हस्तियों शिव कुमार बटालवी, आशा सिंह मस्ताना, सुरिंदर कौर तथा नंद लाल नूरपुरी को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुखविंदर कौर बराड़, चेयरपर्सन, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी थीं। डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. दीदी शर्मा, महेश राज अग्रवाल तथा मनजीत भारती ने विशिष्ट अतिथियों के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस संगीतमय प्रस्तुति का निर्देशन प्रसिद्ध संगीतकार एवं मुख्य गायक सोमेश गुप्ता ने किया। मंच का शानदार संचालन वीर अभिमन्यु ने किया।

सोमेश गुप्ता ने “मैंनू तेरा शबाब लै बैठा”, “इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत”, “की पूछदेओ हाल फकीरां दा”, और “काली तेरी गुट ते परांदा तेरा लाल नी” जैसे शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। मीनू कपूर ने “लोकी पूजन रब”, “सोमेश गुप्ता एवं कुश्तिना ने “ते मेनू याद आवेंगी”, “नीला नैनों ते लै जांदे”, तथा “लांग आ जा पत्तण चना दा यार” प्रस्तुत किए।

सोमेश गुप्ता एवं मीनू कपूर ने “इक परदेसी मेरा दिल ले गया”, “हसदे माहिये वे”, “तेरी बेरियां दे बूटे”, “बुलबुला” तथा “मनजीत भारती ने “मेरे हीर हीर अखियां”, जबकि साहिब नूर ने “नी इक मेरी अख काशनी” गीत प्रस्तुत किए।

बड़ी संख्या में पहुंचे शहर के संगीत प्रेमियों, कलाकारों और आम नागरिकों ने पंजाब की समृद्ध साहित्यिक एवं संगीत विरासत को सुनकर खूब आनंद उठाया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुखविंदर कौर बराड़ ने सृजन द्वारा पंजाब की संगीत विरासत को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शानदार गीतों की प्रस्तुति के लिए युवा कलाकारों को बधाई भी दी।