Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ने चलाया सघन सफाई अभियान

0
14

– वार्ड-4 में 3 संवेदनशील कचरा स्थानों को किया साफ
– संयुक्त आयुक्त ने पेड़ लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
– पहले चरण में वार्ड-4 को बनाया जाएगा संवेदनशील कचरा स्थान मुक्त

4 जून, मानेसर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम मानेसर ने वार्ड-4 में सघन सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान कचरे की दृष्टि से तीन संवेदनशील स्थानों को साफ किया गया। संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने पेड़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को नगर निगम मानेसर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सघन सफाई अभियान आयोजित किया गया। वार्ड-4 में आयोजित इस कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त ने आदेश देते हुए कहा कि इस वार्ड को पूरी तरह से स्वच्छ करने तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। एक वार्ड को पूरी तरह कचरा मुक्त करके, सभी संवेदनशील स्थानों को स्वच्छ करके ही दूसरे वार्ड में अभियान की शुरुआत की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त आयुक्त ने पौधारोपण कर लोगों को हरित वातावरण बनाने का संदेश देते हुए कहा प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें। उन्होंने निगम की सफाई विंग के अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि वार्ड में सफाई अभियान शुरू करने का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि उस क्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ बनाना होना चाहिए।


अभियान के दौरान निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थानों और कचरा इक्ट्ठा होने वाले स्थानों से कूड़ा हटाया। साथ ही स्थानीय निवासियों को भी स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने के लिए प्रेरित किया गया।