07.04.2026, चंडीगढ़ कांग्रेस ने दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी के नेताओं पर चंडीगढ़ के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जरनैल सिंह जैसे नेता तो महज़ ‘राजनीतिक पर्यटक’ हैं, जो केवल चुनावों के दौरान ही शहर में आते हैं और यहां का राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।
चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली वाले नेताओं को ‘सिटी ब्यूटीफुल’ से दूर रहने की सलाह देते हुए उनसे आग्रह किया कि वे यहाँ आ कर चण्डीगढ के राजनीतिक वातावरण खराब करने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भारी समर्थन से 2024 में एक बार एक साल के लिए आम आदमी का मेयर चुनाव गया दथा, पर उसका प्रदर्शन भी उतना ही निराशाजनक रहा, जितना पिछले दस साल में भाजपा के मेयरों का रहा।
आम आदमी पार्टी के नाकामियों और नकारेपन पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उनकी सरकार ने अपने 12 साल के कार्यकाल के दौरान राजधानी को एक ‘गैस चैंबर’ में बदल दिया एवं उनकी जनविरोधी नीतियों के कारण दिल्ली आज दुनिया की सबसे गंदी राजधानी के तौर पर जानी जाती है। अपने चुनावी वादों के बावजूद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कूड़े के विशालकाय पहाड़ों को हटाने के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चंडीगढ़ की अपनी कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें जून 2024 में मनीष तिवारी के यहाँ से कांग्रेस सांसद चुने जाने के बाद प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है, हालांकि गृह मंत्रालय से अपेक्षित सहयोग नही मिल रहा है। डड्डूमाजरा का कूड़ा डंप, जिसे शहर के एक ‘काले धब्बे’ के रूप में जाना जाने लगा था, निकट भविष्य में अतीत की बात बनकर रह जाएगा।
जरनैल सिंह पर चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को समाप्त का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वह भाजपा के साथ मिले हुए हैं और उन्हीं के इशारे पर उन्होंने यह गठबंधन तोड़ा था और उन्हीं के इशारे पर वह चंडीगढ़-विरोधी बयान दे रहे हैं।



















