Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गांव सिकंदरपुर में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बरसाती नाला, मेयर ने किया शिलान्यास

0
63

गांव सिकंदरपुर में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बरसाती नाला, मेयर ने किया शिलान्यास
– सेक्टर-83,84,85 के लिए बनाया जाएगा कम्युनिटी सेंटर
– मेयर ने कहा नगर निगम के सभी गांवों में बनाए जाएंगे माइक्रो एसटीपी प्लांट

1 अप्रैल, मानेसर। मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को गांव सिकंदरपुर में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे बरसाती नाले का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। नाले के पूरे होने पर यहां जलभराव की समस्या खत्म होगी। इस मौके पर वार्ड 19 के पार्षद रवि यादव, निगम अधिकारी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


इस दौरान मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि निगम क्षेत्र के सभी गांवों का समान विकास होगा। निगम क्षेत्र के सभी गांवों में माइक्रो एसटीपी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे सीवेज ट्रीटमेंट के काम को बल मिलेगा और जल प्रदूषण पर अंकुश लगेगा। सेक्टर-83 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेक व्यू पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क में मंदिर का निर्माण करवाया जागएा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सफाई के लिए क्षेत्र में निगम की ओर से चलाई जा रही नाइट स्वीपिंग मशीन की सजग निगरानी करें। नगर निगम नर्सरी स्थापित करके क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देगा। सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। मेयर ने कहा कि प्रदूषण का नियंत्रण रखने के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। निगम क्षेत्र में तीन जगह नामतः हरसरू, नैनवाल और सेक्टर-6 में सीएंडडी वेस्ट के लिए डंपिंग साइट बनाई जाएगी। इन साइटों पर ही मलबा डाला जाएगा। इस दौरान ओरिस सोसाइटी के निवासियों ने वार्ड 19 के पार्षद रवि यादव और मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस वार्ड में लंबित कामों को किया जा रहा है।