डॉ. नीलू मल्होत्रा (डाइटीशियन), डॉ. गीतिका ठाकुर और हीना चावला ने महिलाओं की सेहत और सही खान-पान की जानकारी दी। इस मौके पर एनए कल्चरल सोसाइटी की पायल, रमिका वडेरा, संतोष शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेलेब्रिटी एंकर शैली तनेजा ने किया। महिलाओं ने अपने जीवन के विशेष पहलुओं पर बात की और अपने विचार सांझा किए।

कार्यक्रम का समापन केक काटकर किया गया, सभी महिलाओं को ढेर सारे उपहार दिए गए। सोसाइटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिड्डा ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और इसी तरह के कार्यक्रम आगे भी करते रहने का आश्वासन दिया।





















