Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भगवान श्रीराम हम सभी के दिलों में बसते हैं : संजय टंडन

0
160

भगवान श्रीराम हम सभी के दिलों में बसते हैं : संजय टंडन

चंडीगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका त्याग, परोपकार, सादगी, समानता का भाव और आदर्श शासन पद्धति आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक है।

वे सेक्टर-48 स्थित श्री राम सेवक युवा कला मंच द्वारा आयोजित भव्य रामलीला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर नगर निगम चंडीगढ़ के पार्षद एवं पूर्व उप महापौर राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष विकास सोनी ने बताया कि सबसे पहले अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत संजय टंडन ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समिति को वर्षों से संजय टंडन का आशीर्वाद मिलता रहा है, जिसके कारण सभी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।

अपने संबोधन में संजय टंडन ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए आदर्श है। उन्होंने सदैव माता-पिता, गुरुजनों, ऋषि-मुनियों का आदर किया और प्रजा के हितों को सर्वोपरि रखा। यहां तक कि वे जीव-जंतुओं पर भी करुणा बरसाते थे और दुश्मन को भी सम्मान देते थे। यही कारण है कि भगवान राम आज भी हर हृदय में बसते हैं।

उन्होंने कहा कि “राम राज्य” केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि ऐसा आदर्श शासन था जहां समरसता, समान न्याय और सबकी सुनवाई होती थी। यदि हम अपने जीवन और परिवार में इन गुणों को अपनाएं तो समाज में पुनः राम राज्य की स्थापना हो सकती है और भारत फिर से विश्व गुरु के रूप में पहचाना जाएगा।