On the auspicious occasion of Navratri, Punjab Governor and Administrator of Chandigarh, Shri Gulab Chand Kataria, along with his wife, Smt. Anita Kataria, visited Mata Mansa Devi Temple in Panchkula today and sought blessings of the Goddess.
On this occasion, Shri Kataria prayed for the happiness, peace, prosperity, and well-being of the people. He said that Navratri is a festival symbolizing strength, devotion, and harmony, which spreads positive energy in society and strengthens cultural values.
नवरात्रि के पावन अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कटारिया के साथ आज माता मनसा देवी मंदिर, पंचकूला में दर्शन किए और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री कटारिया ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सद्भाव का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करता है।



















