Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

“आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला में गूंजा संकल्प – हर घर तक पहुंचेगा स्वदेशी जागरण”

0
175

“आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला में गूंजा संकल्प – हर घर तक पहुंचेगा स्वदेशी जागरण”

“स्वदेशी से सशक्त होगा आत्मनिर्भर भारत, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यशाला में हुआ संकल्प”

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रधान, एवं हर जिले से नियुक्त संयोजक व तीन-तीन सहसंयोजक उपस्थित रहे। आत्मनिर्भर भारत के इस महत्वपूर्ण आयोजन में राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी की परंपरा कोई नया विचार नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रही है। लोकमान्य तिलक, श्री अरविंदो और महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं ने स्वदेशी को आजादी की लड़ाई का हथियार बनाया था। स्वतंत्रता के बाद भी स्वदेशी चेतना को पुनर्जीवित करने में दत्तोपंत ठेंगड़ी का योगदान अविस्मरणीय है।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह संकल्प केवल एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है और हमारी शक्ति है। जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाते हैं, तब हम अपने देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को सम्मान देते हैं और भारत की मिट्टी से जुड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का ही परिणाम है कि आज स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस का उत्पादन सक्रिय रूप से शुरू हो चुका है। भारत और रूस के संयुक्त उद्यम के तहत ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का निर्माण व निर्यात किया जा रहा है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है।

मल्होत्रा ने आगे कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना वैक्सीन के लिए कतार में खड़ी थी, तब भारत ने न केवल अपनी 140 करोड़ जनता को सुरक्षित किया बल्कि 100 से अधिक देशों को वैक्सीन मैत्री के तहत जीवनदान दिया। आज भारत न सिर्फ अपनी सेवा के लिए आधुनिक हथियार बना रहा है बल्कि कई देशों को रक्षा उपकरण निर्यात भी कर रहा है। मेक इन इंडिया और डिफेंस इंडियन इंडिजिनाइजेशन के कारण आज टैंक से लेकर टॉप और ड्रोन तक भारत में ही तैयार हो रहे हैं। यही आत्मनिर्भर भारत का सच्चा स्वरूप है।

आत्मनिर्भर भारत के चंडीगढ़ संयोजक प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, सहसंयोजक सोनिया दुग्गल, महेंद्र निराला, अमनदीप, अमित राणा एवं रमेश निक्कू कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल विचार साझा करना नहीं बल्कि एक अभियान की नींव रखना है—ताकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिला, मंडल और बूथ स्तर तक घर-घर स्वदेशी का जागरण पहुंच सके। यह संकल्प आत्मनिर्भर भारत को जन-जन तक ले जाने और एक विकसित राष्ट्र की राह को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।