Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक की

0
129

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक की

नई दिल्ली, 09 सितंबर: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य अधिकारियों के साथ आज दिल्ली में समीक्षा बैठक की।

अति वृष्टि और बादल फटने के कारण राजमार्गों को हुए भारी नुकसान पर दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों समाधान निकालने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

क्षतिग्रस्त और प्रभावित क्षेत्र में तुरंत यातायात शुरु करने के प्रयास पर इस बैठक में चर्चा की गई। साथ ही स्लोप स्थिरीकरण (Slope stabilization) पर स्थायी समाधान के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा कर श्री गडकरी जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।