Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ और केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ ने हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया

0
232

पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ और केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ ने हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया

स्थान: केंद्रीय सदन चंडीगढ

हिंदी भाषा के विस्तार और प्रचार के लिए पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ और केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ ने सम्मेलन कक्ष में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया। राजभाषा विभाग चंडीगढ़ से सहायक निदेशक अरविंद कुमार और जानी मानी शिक्षिका धानेश्वरी शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

पत्र सूचना कार्यालय व केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ ने कई प्रतियोगिताएं करवाई जिसमें कार्यालय के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धर्म सिंह ने, द्वितीय स्थान दुर्गावती ने और तृतीय स्थान पवन कुमार ने हासिल किया। प्रोत्साहन पुरस्कार हिमांशी को व अन्य कर्मचारियों की श्रेणी में प्रथम दीपक को और द्वितीय स्थान रिंकू जी को प्राप्त हुआ।

पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा आयोजित हिंदी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुधीर ने, द्वितीय स्थान धर्म सिंह ने और तृतीय स्थान पर पवन कुमार हासिल किया। साथ ही प्रोत्साहन पुरस्कार तनवीर खिलजी को दिया गया। अन्य कर्मचारियों की श्रेणी में प्रथम स्थान रिंकू जी को और द्वितीय स्थान दिनेश जी को।

केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा आयोजित हिंदी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क्षेत्रीय प्रचार सहायक रूस ने, द्वितीय स्थान तकनीकी सहायक कमल रावत ने और तृतीय स्थान पर कार्यालय सहायक राम अकबाल हासिल किया। साथ ही प्रोत्साहन पुरस्कार बहुउद्देश्य कर्मचारी सचिन कुमार को दिया गया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क्षेत्रीय प्रचार सहायक रूस ने, द्वितीय स्थान तकनीकी सहायक कमल रावत ने और तृतीय स्थान बहुउद्देश्य कर्मचारी सचिन कुमार ने हासिल किया।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें अंग्रेजी भाषा के जिन शब्दों का ज्ञान ना हो तो हम उन शब्दों को राजभाषा की वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही कार्यलय ज्यादा से ज्यादा काम हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपर महानिदेशक महोदय राजिंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें कार्यलय में काम हिंदी में तो करना चाहिए लेकिन वो काम त्रुटिहीन हिंदी में हो उस पर भी ध्यान देना चाहिए।

धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए निदेशक महोदय विवेक वैभव जी ने राजभाषा विभाग से आए अधिकारी और सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद किया।

पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ में कार्यक्रम की रूपरेखा क्षेत्रिय प्रचार अधिकारी वाटिका चंद्रा ने की।

मंच का संचालन सहायक निदेशक बलजीत सिंह ग्रेवाल ने किया।

इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ और केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ के समस्त अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे।