Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रेड क्रॉस की ओर से प्रवासी महिला, पुरुषों को दी गई टीबी रोग मुक्त रहने की जानकारी

0
205
रेड क्रॉस की ओर से प्रवासी महिला, पुरुषों को दी गई टीबी रोग मुक्त रहने की जानकारी
-जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से लगाया गया शिविर
गुरुग्राम। मंगलवार को उपायुक्त निशांत कुमार यादव एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में सचिव विकास कुमार और डिप्टी सीएमओ डॉ. केशव शर्मा के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त भारत-टीबी मुक्त गुरुग्राम कार्यक्रम के तहत टीबी रोग जागरुकता शिविर लगाया गया। यह शिविर निर्माणाधीन स्थल नेचर प्लस सेक्टर-33 सोहना में प्रवासी मजदूरों के लिए लगाया गया। शिविर में लगभग 235 लोगों ने भाग लिया। शिविर का संचालन जिला टीबी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोहिताश शर्मा ने किया।
शिविर में सभी प्रवासी महिला पुरूषों को टीबी रोग की सही जानकारी, लक्षण, बचाव के उपाय आदि पर संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों के सवालों के जवाब भी दिए गए जो जो शंकाएं थी, वह निवारण की गई। बताया गया कि इन सभी उचित जानकारियों का उपयोग करके हम सब समाज में टीबी रोकने की पहल करें। इसकी जानकारी  रोहिताश शर्मा द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार ने टीबी रोगियों का मनोबल बढ़ाने के लिए काफी अच्छी बातें रखी। उनको हर कदम पर साथ देने की सहयोग करने की अपनी भावना व्यक्त की। सचिव विकास कुमार ने कहा कि आसपास में किसी भी व्यक्ति को टीबी के लक्षण नजर आए तो उनको नजदीकी पीएचसी, सीएचसी जाने की सलाह दें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोहिताश शर्मा ने जन साहस संस्था का धन्यवाद किया। जिन्होंने इस पूरे कैंप को आयोजित करने में बहुत अच्छा सहयोग दिया। विशेषकर शैंकी का आभार व्यक्त किया। एस्टर डीएम फाउंडेशन ने मेडिकल जांच व दवाई वितरण का बहुत उत्तम सहयोग किया। इसके साथ ही यहां 80 लोगों ने स्वास्थ्य जांच व निशुल्क दवाओं का लाभ लिया। पांच लोगों में क्षय रोग के लक्षण पाए गए, जिनका तुरंत ही सोहना अस्पताल से टीबी यूनिट को बुलाकर सेंपल ले लिए गए, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। अंत में रोहिताश शर्मा ने सबको बताया कि अपने आसपास के समाज में क्षय रोग (टीबी) की सही सही जानकारी हम सभी लोगों को दें। किसी को लक्षण नजर आते हैं तो नजदीक के सरकारी चिकित्सा केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं और दवाइयां लें। लोगों को पूर्ण स्वस्थ रखें। 2025 तक प्रधानमंत्री के लक्ष्य अनुसार भारत को हम सबको मिलकर टीबी मुक्त करना है। कार्यक्रम में वनीता पीटर, सुषमा रानी, कविता सरकार, मंजू शर्मा, सुमित, रवि बेनीवाल आदि ने सराहनीय सहयोग किया।