Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में समर्पित संस्था जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई।

0
125

समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में समर्पित संस्था जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। संस्था के संस्थापक और निदेशक भारतीय वायुसेना के पूर्व फ्लाइट इंजीनियर प्रभुनाथ शाही ने बताया कि सभी सदस्यों के आम सहमति से इस वर्ष के लिए कार्यकारिणी, विभिन्न कार्य विभाग, सलाहकार समिति, मार्गदर्शक मंडल और विभिन्न राज्यों के अनुसार क्षेत्रीय समितियों का गठन किया गया। शाही ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए उनके सहयोग और समर्पण के लिए हृदय से धन्यवाद किए और आगे भी समाजिक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति कटिबद्ध होकर कार्य करने पर जोर दिए। उन्होंने बताया कि अभी संस्था द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच जाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं और बहुत जल्द विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर पर्यावरण संसद का भी आयोजन करने पर विचार चल रहा है तथा पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता अभियान में संगीत जैसे रोचक विषय का भी सहयोग लेने की बात हुई है, जिससे इस संवेदनशील विषय को लोगों के दिल और दिमाग तक पहुंचाया जा सके।