Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सेक्टर 15 चंडीगढ़ के एक प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता रवि शाह को तत्काल प्रभाव से वार्ड नंबर 12 की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

0
376

सेक्टर 15 चंडीगढ़ के एक प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता रवि शाह को तत्काल प्रभाव से वार्ड नंबर 12 की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वार्ड नं. 12 के अन्तर्गत सेक्टर 15, 16, 17 और 24 आते हैं। इस आशय का नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष रवि ठाकुर द्वारा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच एस लकी द्वारा विधिवत अनुमोदित होने के बाद कल जारी किया।

48 वर्षीय रवि शाह शहर के सामाजिक हलकों में काफ़ी समय से सक्रिय रहे हैं और कई दशकों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं।
नव मनोनीत ब्लाक अध्यक्ष जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा करेंगे और वार्ड में बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन करेंगे.

रवि शाह की नियुक्ति का स्वागत करते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे के अलावा राजीव मौदगिल, अच्छे लाल गौर, विक्रम चोपड़ा, परवीन नारंग बंटी, मनोज गर्ग, साहिल दुबे और यदविंदर मेहता सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि शाह की नियुक्ति से पार्टी को वार्ड संख्या 12 पार्टी मजबूत होगी।