Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

करॉफेड की मीटिंग में चंडीगढ़ के निवासियों की  समस्याओं पर हुई चर्चा, एस एस पी ने कहा पुलिस  पब्लिक से ही है 

0
356
करॉफेड की मीटिंग में चंडीगढ़ के निवासियों की  समस्याओं पर हुई चर्चा, एस एस पी ने कहा पुलिस  पब्लिक से ही है 
अगले महीने से चंडीगढ़ पुलिस के  *समावेश* प्रोग्राम के तहत होगी आमजनों की समस्या हल
चंडीगढ़
करॉफेड की कार्यकारिणी में एस एस पी कंवरदीप ने रेजिडेंट के मुद्दों पर जहां एक ओर सहमति जताई लेकिन साथ ही आमजनों से  पुलिस को सहयोग की भी गुजारिश की।
करॉफेड के चेयरमैन हितेश पूरी , महासचिवअनीश गर्ग, महासचिव रजत मल्होत्रा सीनियर वाइस चेयरमैन उमेश घई  ने शहरवासियों की समस्याओं का  मेमोरेंडम देते हुए कहा कि अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के आवास पर महीने में एक बार  पुलिस टीम   उनका हाल चाल जानने जरूर जाए ।
चंडीगढ़ पुलिस नाइट पेट्रोलिंग में बढ़ावा करे ताकि असामाजिक तत्वों को रोकने के साथ-साथ आम लोगों में  सुरक्षा की भावना पैदा हो।
रोजमर्रा की जरूरत का सामान बेचने वाले अनाधिकृत वेंडरों की शहर में  बड़ी समस्या है ; वे किसी भी मानदंड का पालन नहीं करते हैं , इसे हल किया जाए ।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और एसएचओ/चौकी प्रभारी के  बीच नियमित मासिक बैठक होनी चाहिए ।
 इसके साथ ही कई निवासियों ने अपनी अपनी समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया ।
एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि पुलिस पब्लिक से ही है और पब्लिक के लिए ही है और लगातार ऐसी पुलिस पब्लिक मीटिंग से उन्हें आम लोगों से मिलकर समस्याओं का पता लग रहा है और अधिकतर समस्याएं तुरंत ही सुलझा ली जाएंगी व कुछ समस्याएं कुछ वक्त के साथ सुलझा ली जाएंगी व कुछ समस्याओं को वो एडमिनिस्ट्रेशन तक ले जाएंगी। एसएसपी ने कहा कि  अगले महीने से चंडीगढ़ पुलिस *समावेश* प्रोग्राम के तहत होगी आमजनों की समस्या हल। एसएसपी ने कहा कि पीसीआर की लगातार मॉनिटरिंग  पुलिस हेड क्वार्टर में होती हैं और अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वह उन्हें नोट करवा सकते हैं और   सामान्यतः पीसीआर 3 से 4 मिनट में  घटनास्थल पर पहुंच जाती है ।