Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी मतदान करने के लिए , हिमाचल प्रदेश के सूझवान वोटरों ं का आभार व्यक्त किया है।

0
338

चंडीगढ़ कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी मतदान करने के लिए , हिमाचल प्रदेश के सूझवान वोटरों ं का आभार व्यक्त किया है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 34 सीटों में से 24 कांग्रेस पार्षदों की जीत हिमाचल प्रदेश की जनता का सुखविंदर सुक्खू सरकार में अटूट विश्वास को दर्शाती है.

एक अन्य घटनाक्रम में, पार्टी की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष एचएस लकी के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं ने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों की तरह, शिमला के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की समावेशी और प्रगतिशील नीतियों में अपना फिर से दृढ़ विश्वास और सर्मथन जताया है. उन्होंने कहा कि देश के लोग भाजपा की सांप्रदायिक, विभाजनकारी और अमीर को और अमीर और ग़रीब को और ग़रीब बनाने वाली नीतियों से परेशान हो चुके हैं और हर चुनावी मौके पंर भाजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं. इस अवसर पर बोलते हुए, एच एस लक्की ने कहा कि देश के लोग भाजपा के जनविरोधी विचारधारा और तानाशाही नीतियों के ख़िलाफ़ एकत्रित हो रहे है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्नाटक के लोग अगले मंगलवार अपने विधानसभा चुनावों में भाजपा के विरूद्ध वोट डाल अपने राज्य को एक भ्रष्ट और विघटनकारी सरकार से मुक्ति दिलाएंगे .