चंडीगढ़ में स्मृति ईरानी ने जल कार्यकर्ता अमनदीप सिंह को किया सम्मानित किया।
चंडीगढ़:- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चंडीगढ़ निवासी जल – कार्यकर्ता अमनदीप सिंह को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया ।
चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कैंसर जांच के अलावा नेत्र जांच ,दंत चिकित्सा जांच ,सामान्य स्वास्थ्य जांच ,बाल स्वास्थ्य जांच, हड्डी रोग, मानसिक स्वास्थ्य जांच के शिविर लगाए गए जिसमें लगभग 300 डॉक्टर और 300 स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। जिसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी बेतैर पहुंची थी। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन किया जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष अरुण सूद, चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के फाउंडर सतनाम सिंह संधू, एन.आई.डी फाउंडेशन की संस्थापक हिमानी सूद ,व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



















