Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मीडिया कर्मियों की तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी

0
565

जीवन के विभिन्न रंगों व पलों को तस्वीरों में छुआ है… मीडिया कर्मियों की तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में

चंडीगढ़। जीवन के विभिन्न रंगो, पलों व घटनाओं को तस्वीरों में देखना चाहते हैं तो पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर में लगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी में अवलोकन कर सकते हैं। यह फोटो प्रदर्शनी चंडीगढ़ प्रेस क्लब व पंजाब यूनिवर्सिटी के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई है।

इस चित्र प्रदर्शनी को ‘कन्वर्स ऑफ लाइफ: अ मीडिया कलाइडस्कोप’ का नाम दिया गया है जिसमें चंडीगढ़ के फोटो जर्नलिस्ट व शौकिया मीडिया कर्मियों द्वारा खींची तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। यहां पर 51 कलाकारों की 101 तस्वीरों को स्थान दिया गया है। प्रत्येक कलाकार की 2 तस्वीरें प्रदर्शनी के लिए चुनी गई हैं।

सुखचैन की गाड़ी में बैठे मरीज व सड़क किनारे रखे ऑक्सीजन सिलेंडर तथा पंकज शर्मा की थके हारे मजदूर की तस्वीरें दिल को छूने वाली हैं। विक्रम जोए, उपेंद्र सेनगुप्ता, सुनील शर्मा, विनय मलिक, अनिल दयाल, विक्की घारू, अश्विनी राणा, दीपक अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह, कमलेश्वर सिंह, के एस राणा, मधुप यादव, मनोज महाजन, पवन सिंह, प्रदीप तिवारी, संत अरोड़ा व संतोष सिंह ने अपनी तस्वीरों में जीवन के विभिन्न पहलुओं व विषयों द्वारा धूप छांव, प्रकृति, पर्यावरण इत्यादि को बखूबी दर्शाया है। प्रदर्शनी में टी.एस बेदी व रजनीश कटियाल की तस्वीरें भी हैं। यह प्रदर्शनी 30 जून तक चलेगी।

.. प्रस्तुति: हेमंत चौहान