Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा एसटीएफ ने फरार चल रहे दो वांटेड अपराधियों को किया काबू

0
251

हरियाणा एसटीएफ ने फरार चल रहे दो वांटेड अपराधियों को किया काबू


चंडीगढ़, 29 जून- हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 10,000 रुपये के दो इनामी व वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले मामले में एसटीएफ सोनीपत यूनिट ने सोनीपत के गांव गुहाना निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया है जिसकी गिरफतारी पर 5000 रुपये का इनाम था। यह हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत जघन्य मामलों में वांछित था। वह उम्रकैद की सजा काट रहा था और अप्रैल 2020 से फरार था।
एक अन्य कार्रवाई में पिछले पांच साल से फरार चल रहे एक वांछित अपराधी को मुंढाल से गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने गुप्त सूचना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके खिलाफ हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पंचकूला में तीन और राजस्थान में एक मामला दर्ज था।
000