रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त दान हुआ
गुरुग्राम। रोटरी क्लब साउथ सिटी की ओर से गुरुवार को कोर डायगोनोसिस सेंटर में रक्त दान शिविर लगाया गया। इस शिविर में 75 यूनिट रक्त दान हुआ। यह रोटरी क्लब साउथ सिटी द्वारा लगातार लगाया गया 30वां कैंप था।
ब्लड बैंक के प्रधान मुकेश शर्मा और असिस्टेंट गवर्नर रविंद्र जैन ने इस शिविर में रक्त दाताओं को मेडल और प्रशंसा पत्र दिए। उन्होंने कहा कि रक्त दाता भविष्य में भी रक्त दान करें और दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें। रक्त दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इंसान में रक्त की पूर्ति इंसान के रक्त से ही की जा सकती है। रक्त की गंभीरता को हम सबको समझना चाहिए। ब्लड बैंक से डा. महिमा ने कैंप की सफलता पर बधाई दी।



















