क्राफ्ड ने दिव्यांग बच्चों के साथ पिकनिक
चंडीगढ़: आज चंडीगढ़ रेजीडेण्ट वैल्फेयर एसोसिएशन फेडरेशन (क्राफ्ड) की ओर से समर्थ सोसायटी चंडीगढ़ के 35-40 दिव्यांग (बौद्धिक विकलांग) बच्चों के साथ पीजीआई के पास फार्म हाउस में पिकनिक मनाई गई। क्राफ्ड के महासचिव डा.अनीश गर्ग ने बताया कि करोनाकाल के चलते समर्थ सोसायटी के छात्रावास में रहने वाले दिव्यांग बच्चे दो साल से बाहर घूमने नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में समर्थ सोसायटी की अध्यक्ष पूजा घई के नेतृत्व में इन बच्चों को फार्म हाउस में ले जाकर खेल-कूद और मनोरंजन की गतिविधियां करवाई गईं। भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी क्राफड के माध्यम से की गई। इस आयोजन में पूनम शर्मा, डायरेक्टर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, के एल सचदेवा, रंजना अग्रवाल, धर्मपाल, सुप्रिया गोयल, अनिता जोशी, असपिंदर कौर इत्यादि ने बच्चों के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। डा.अनीश गर्ग ने इन बच्चों को योगासन और प्राणायाम भी करवाया।



















