Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विश्व योग दिवस पर न्यु चंडीगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित

0
599

विश्व योग दिवस पर न्यु चंडीगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़। जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है। और मानव जीवन में शांति प्राप्त करने में योग का विशेष स्थान है। यह बात विश्व योग दिवस पर न्यू चंडीगढ़ स्थिति इकोसिटी 1 में अयोजित एक विशेष कार्यक्रम में रमेश चन्द्र शारदा , प्रिंसिपल योग टीचर व जिला प्रभारी, मोहाली (नार्थ) ने कही।

योग गुरु श्री शारदा ने यह भी बताया कि हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम है- “मानवता के लिये योग”। इस थीम का मुख्य उद्देश्य दुनिया को यह बताना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान भी योग से मानवता की किस प्रकार से सेवा की जा सकती है और सब को एक साथ कैसे जोडा़ जा सकता है।

योग शिविर में ब्रगेडियर एस एस संधु, प्रेम जीत कौर संधु, योग प्रोटोकोल प्रदर्शक धरर्मिंदर सिंह, सहयोग प्रदर्शक
लक्ष्मीकांत वालिया, भगवान सिंह, विनोद ठाकुर, देविन्द्र गुप्ता, दर्शना वालिया, सुनीता देवी, लता शर्मा, नर्मदा, दलजीत कौर, मीरा ठाकुर, शोभा, रानी धीमन, ओम पति, सुशीला, कुसुम ने भाग लिया। यह जानकारी हेमंत चौहान ने दी।