Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नवागत अतिरिक्त निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

0
448

नवागत अतिरिक्त निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
– नवागत अतिरिक्त निगमायुक्त-1 अमरदीप सिंह को जोन-1 व जोन-2 के सुपरविजन एवं प्रशासनिक नियंत्रण की दी गई जिम्मेदारी, जोन-2 क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त की भी संभालेंगे जिम्मेदारी
– संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार को जोन-4 क्षेत्र तथा संयुक्त आयुक्त अखिलेश कुमार यादव को जोन-1 क्षेत्र की दी गई जिम्मेदारी

गुरूग्राम, 13 मई। नगर निगम गुरूग्राम में वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी अमरदीप सिंह को अतिरिक्त निगमाुयक्त-1 की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वे जोन-2 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त के तौर पर भी कामकाज संभालेंगे। इसके अलावा, उन्हें जोन-1 व जोन-2 क्षेत्र से संबंधित सभी कार्यों के सुपरविजन एवं प्रशासनिक नियंत्रण भी सौंपा गया है।

इस बारे में शुक्रवार को नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेशोंं में अतिरिक्त निगमायुक्त अमरदीप सिंह को दिनांक 1.06.2021 की पॉलिसी के तहत नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। इस पॉलिसी के तहत नगर निगम की दुकानों/मकानों की बिक्री से संबंधित निर्देश सरकार द्वारा दिए गए थे। पॉलिसी के तहत उनकी सहायता के लिए जोनल टैक्सेशन ऑफिसर-4 गुलशन सलूजा को उनके साथ लगाया गया है।

निगमायुक्त द्वारा जारी अन्य आदेशों में दो संयुक्त आयुक्तों के जोन क्षेत्रों में भी फेरबदल किया गया है। संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार अब जोन-4 क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि संयुक्त आयुक्त अखिलेश कुमार यादव को जोन-1 क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है।