Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आज दिनांक 26 फरवरी 2022 को केंद्रीय आर्य सभा चंडीगढ़ की ओर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, शोभा यात्रा की शुरुआत आर्य समाज सेक्टर 7 चंडीगढ़ से हुई

0
712

आज दिनांक 26 फरवरी 2022 को केंद्रीय आर्य सभा चंडीगढ़ की ओर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, शोभा यात्रा की शुरुआत आर्य समाज सेक्टर 7 चंडीगढ़ से हुई और इसका समापन आर्य समाज सेक्टर 19 चंडीगढ़ में हुआ। शोभा यात्रा की अगवानी केंद्रीय आर्य समाज के प्रधान श्रीमान रविंदर तलवार तथा मंत्री श्री रघुनाथ आर्य और धर्मवीर बत्रा प्रधान आर्य समाज सेक्टर 9 पंचकूला एवं आर्य समाज सेक्टर 22 ए चंडीगढ़ के प्रधान श्री कमल कृष्ण महाजन जी आर्य समाज सेक्टर 22 ए,चंडीगढ़ के प्रचार मंत्री श्री विजय आर्य जी के नेतृत्व में हुआ। इस विशाल शोभायात्रा में चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली के समस्त आर्य समाजों ने अपने कर्मठ आर्य वीरों को भेजकर उत्साह पूर्वक भाग लिया। चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली के समस्त डीएवी शिक्षण संस्थाओं ने अपने विद्यार्थी अपने शिक्षक तथा अपने बस तथा ट्रकों को भेजकर इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा प्रातः 9:00 बजे शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे समापन हुई। प्रवक्ता -लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री चंडीगढ़।