सारंगपुर चंडीगढ़ में नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर के 9वें स्थापना दिवस समारोह का समापन आज सामूहिक 5 कुण्डी गायत्री महायज्ञ के आयोजन से हुआ। यज्ञ मंच का संचालन चण्डीगढ़ गायत्री परिवार ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य और गायत्री शक्ति पीठ मोहाली के वरिष्ठ कार्यकर्ता गगन मिश्रा जी ने किया जिसमें अन्य क्षेत्रों से हुए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। यज्ञ कर्मकांड सहित मिश्रा जी ने भजन गीत गाकर यज्ञकर्ताओं को अत्यंत प्रभावित किया।
चंडीगढ़ गायत्री परिवार समन्वय समिति के प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने गायत्री परिजनों, साधकों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए बताया की नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर की विधिवत स्थापना 19 फरवरी 2013 को हुई थी जिसका अब यज्ञशाला सहित भव्य प्रारूप बन कर तैयार हो चुका है जहां गत दो वर्षों से भी अधिक काल खंड से निरंतर साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री मानस चेतना केंद्र में गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ के समन्वय से किया जा रहा है।
गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ के सह प्रबंधक ट्रस्टी तथा गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ के व्यवस्थापक यश पाल तिवारी ने सभी याजकों साधकों का अभिनंदन आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इसी प्रकार 1 मार्च 2022 दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि महोत्सव भी नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में रुद्राभिषेक सहित हर्षोल्लास से मनाया जायेगा।
Home
Chandigarh Tricity सारंगपुर चंडीगढ़ में नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर के 9वें स्थापना दिवस समारोह...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















